What's hot

हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव

Table of Content

देहरादून। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी वित्तीय संस्था हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हडको) ने उत्तराखंड को एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दी है। देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रमुख संजय भार्गव को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया गया है। इस पदोन्नति के साथ वह उत्तराखंड से जुड़े सार्वजनिक उपक्रमों के सबसे वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारियों में शामिल हो गए हैं।

तीन दशक से अधिक के समृद्ध अनुभव वाले संजय भार्गव ने आवास, शहरी अवसंरचना, परियोजना वित्तपोषण, व्यवसाय विकास और प्रशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने मुंबई, जयपुर, चंडीगढ़, देहरादून तथा हडको के कॉरपोरेट मुख्यालय में अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक निभाईं।

चंडीगढ़ और देहरादून क्षेत्रीय कार्यालयों का नेतृत्व करते हुए उन्होंने व्यवसाय विस्तार, शून्य एनपीए (Zero NPA) की उपलब्धि को बनाए रखने, विभिन्न हितधारकों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करने तथा उत्तराखंड में अनेक महत्वपूर्ण आधारभूत ढांचा और कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) परियोजनाओं को गति देने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में हडको ने राज्य की विकासोन्मुख परियोजनाओं को वित्तीय सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ अपनी संस्थागत विश्वसनीयता को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

पेशे से वास्तुकार संजय भार्गव अपनी दूरदर्शी सोच, कुशल प्रशासनिक क्षमता और परिणामोन्मुख कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, कर्मचारी कल्याण तथा युवा अधिकारियों के मार्गदर्शन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भी उन्हें विशिष्ट पहचान दिलाती है। उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2025 में उन्हें उत्तरांचल टुडे अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

कॉरपोरेट जगत का मानना है कि कार्यकारी निदेशक के रूप में उनकी पदोन्नति केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उत्तराखंड की पेशेवर प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती प्रतिष्ठा का भी प्रमाण है। यह नई जिम्मेदारी उनके दीर्घ अनुभव, प्रभावी नेतृत्व और हडको की संस्थागत प्रगति में दिए गए उल्लेखनीय योगदान का सम्मान मानी जा रही है।

Tags :

Local insider

Related Posts

Must Read

Popular Posts

सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर

देहरादून। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज यानि दिनांक 10.07.2026 को उत्तराखंड के लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) चिटफंड घोटाले से संबंधित मामले में देहरादून स्थित बीयूडीएस अधिनियम के माननीय विशेष न्यायालय में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र दायर किया है। यह आरोप-पत्र समीर अग्रवाल, शादाब हुसैन, उत्तम कुमार सिंह...

ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में लागू ई-ऑफिस कार्य प्रणाली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था के क्रियान्वयन, तकनीकी समस्याओं तथा कार्य प्रणाली को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को...

राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”- ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान और जन-समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह अभियान न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गुणात्मक परिवर्तन का उदाहरण बना है,...

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार

देहरादून: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के लिए Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल विभाग बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ा है। ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व...

© Copyright by Local Insider