What's hot

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Table of Content

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद नैनीताल के रामनगर के अन्तर्गत ऑटोमेटेड ड्राईविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन के निर्माण हेतु ₹ 3.68 करोड़, कोषागार रूद्रप्रयाग के अनावासीय भवन की मरम्मत, रंग-रोगन, टाईलिंग, पैनलिंग आदि के अनुरक्षण एवं विद्युतीकरण का कार्य कराये जाने हेतु ₹ 38.06 लाख, पुलिस संचार प्रशिक्षण केन्द्र, धौरणखास, देहरादून में प्रस्तावित एसटीपी प्लांट (150 केएलडी) का निर्माण तथा साइट विकास हेतु ₹ 2.73 करोड तथा बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना किये जाने हेतु ₹ 9.45 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में ककराली टनकपुर से मां पूर्णागिरी धाम तक यात्रा मार्ग में विद्युत विभाग द्वारा स्ट्रीट लाईट लगाये जाने हेतु ₹ 5.00 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 2.00 करोड तथा जनपद पिथौरागढ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में लोहारगांव में आन्तरिक सम्पर्क मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 70.87 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 42.52 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में जवाहर नवोदय विद्यालय, लटौली, चम्पावत में छात्र-छात्राओं के व्यायाम हेतु ओपन जिम का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 99.44 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 59.66 लाख, जनपद पौडी के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर की तहसील यमकेश्वर क्षेत्रान्तर्गत जानकी पुल से चौरासी कुटिया तक सम्पर्क मार्ग को बीटल्स स्ट्रीट के रूप में विकसित किये जाने हेतु ₹ 85.74 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 51.44 लाख तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला में ग्राम उच्छैदी नन्दा मंदिर से खोली बन तक पैदल मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 81.43 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 48.85 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के ग्राम पंचायत डुंगरीफर्तयाल में शिव मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 75.00 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹45.00 लाख, जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट की सरयू वैली एवं शामा क्षेत्र के अन्तर्गत विद्युत सब स्टेशन की स्थापना किये जाने हेतु ₹ 5.00 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 2.00 करोड़, विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में माँ पूर्णागिरि धाम में सेलागाड गांव में इण्टरलॉकिंग टाईल्स का कार्य किये जाने हेतु ₹19.68 लाख तथा जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र भीमताल के ओखलकाण्डा ब्लॉक के ग्राम सभा कैडागांव के कैडाकोट बुग स्थल तथा धारी के मौनीबाग आश्रम में एक-एक धर्मशाला बनाये जाने हेतु ₹ 87.95 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 52.77 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के गोल्डन कार्ड के सुचारू संचालन/लम्बित देयकों के भुगतान हेतु ₹ 75.00 करोड़ की धनराशि राज्य बजट से स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण निर्माण विभाग के अन्तर्गत राज्य योजनान्तर्गत/मुख्यमंत्री घोषणा/नाबार्ड योजनान्तर्गत/विभिन्न सडक एवं ट्रेस पुल का निर्माण किये जाने हेतु प्रथम किश्त में ₹ 137.60 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है, जिसके अन्तर्गत जनपद चमोली के विकासखण्ड नन्दानगर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत गोखमल्ला हेतु अनु०जाति बस्ती बगड गधेरे में पैदल पुलिया का निर्माण किये जाने हेतु प्रथम किश्त में ₹ 47.03 लाख, ग्रामीण मोटर मार्ग देवाल के मुन्दोली वाण मोटर मार्ग के वाण से भराण गांव मोटर मार्ग का सतह पुनर्लेपन एवं सुधारीकरण किये जाने हेतु प्रथम किश्त में ₹ 43.36 लाख तथा जनपद पौडी गढ़वाल के विकासखण्ड यमकेश्वर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सीला में सतेड (खासन) नदी पर बनसारी गांव के पास 30 मीटर स्पान स्टील ट्रस पैदल पुत्र का निर्माण किये जाने हेतु प्रथम किश्त में ₹ 47.21 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Tags :

Local insider

Related Posts

Must Read

Popular Posts

सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर

देहरादून। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज यानि दिनांक 10.07.2026 को उत्तराखंड के लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) चिटफंड घोटाले से संबंधित मामले में देहरादून स्थित बीयूडीएस अधिनियम के माननीय विशेष न्यायालय में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र दायर किया है। यह आरोप-पत्र समीर अग्रवाल, शादाब हुसैन, उत्तम कुमार सिंह...

ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में लागू ई-ऑफिस कार्य प्रणाली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था के क्रियान्वयन, तकनीकी समस्याओं तथा कार्य प्रणाली को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को...

राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”- ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान और जन-समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह अभियान न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गुणात्मक परिवर्तन का उदाहरण बना है,...

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार

देहरादून: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के लिए Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल विभाग बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ा है। ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व...

© Copyright by Local Insider