What's hot

78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित

Table of Content

वृद्ध महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, उनकी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून की ओर से मदर टेरेसा स्नेह सदन में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं आधार शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 78 वृद्ध महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही, उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने के लिए सहायक उपकरण भी वितरित किए गए।

मा0 उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों तथा अध्यक्ष/जिला जज हरीश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीमा दुर्गाकोटी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वृद्ध महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने वृद्ध महिलाओं का सामान्य स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, हड्डियों, नेत्रों एवं दांतों से संबंधित परीक्षण किया। जांच के उपरांत आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। परीक्षण के दौरान जिन महिलाओं में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई, उनके उपचार एवं निःशुल्क शल्य चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

वृद्ध महिलाओं की दैनिक जरूरतों और बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से व्हीलचेयर, छड़ियां, बेडशीट, मेडिकल किट एवं इनकॉन्टिनेंस ब्रीफ किट भेंट की गईं। इस दौरान महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित प्राविधिक कार्यकर्ताओं को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

शिविर के अंतर्गत आधार केंद्र के माध्यम से 15 महिलाओं की आधार केवाईसी अद्यतन की गई, जिससे उन्हें आधार संबंधी समस्याओं से राहत मिलने के साथ ही विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने महिलाओं को निःशुल्क विधिक सहायता, उनके कानूनी अधिकारों तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की टोल-फ्री हेल्पलाइन 15100 के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं को उपलब्ध विधिक सहायता सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में सुभारती अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं प्राविधिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने इस संवेदनशील पहल के सफल आयोजन में सहयोग के लिए सुभारती अस्पताल के चिकित्सकों एवं समस्त सहयोगी कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

Tags :

Local insider

Related Posts

Must Read

Popular Posts

सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर

देहरादून। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज यानि दिनांक 10.07.2026 को उत्तराखंड के लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) चिटफंड घोटाले से संबंधित मामले में देहरादून स्थित बीयूडीएस अधिनियम के माननीय विशेष न्यायालय में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र दायर किया है। यह आरोप-पत्र समीर अग्रवाल, शादाब हुसैन, उत्तम कुमार सिंह...

ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में लागू ई-ऑफिस कार्य प्रणाली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था के क्रियान्वयन, तकनीकी समस्याओं तथा कार्य प्रणाली को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को...

राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”- ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान और जन-समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह अभियान न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गुणात्मक परिवर्तन का उदाहरण बना है,...

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार

देहरादून: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के लिए Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल विभाग बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ा है। ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व...

© Copyright by Local Insider