What's hot

मिशन शक्ति के तहत बच्चों को वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Table of Content

द्वारीखाल : जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में मिशन शक्ति के अंतर्गत विकासखंड द्वारीखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बांघाट में एक दिवसीय जागरुकता एवं प्रचार-प्रसार कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों एवं अभिभावकों को महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, अधिकारों तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरुक करना रहा।

कार्यशाला में मिशन शक्ति वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासिका लक्ष्मी रावत ने बच्चों को वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली एवं वहां उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने पॉक्सो एक्ट, महिला हेल्पलाइन 181 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी, हिंसा अथवा असुरक्षित स्थिति का सामना होने पर बिना झिझक उचित माध्यम से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं अभिभावकों ने महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

इस अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत भी जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों को अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला में विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता असवाल, सहायक अध्यापक दीपक कुमार, विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावक तथा अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Tags :

Local insider

Related Posts

Must Read

Popular Posts

सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर

देहरादून। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज यानि दिनांक 10.07.2026 को उत्तराखंड के लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) चिटफंड घोटाले से संबंधित मामले में देहरादून स्थित बीयूडीएस अधिनियम के माननीय विशेष न्यायालय में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र दायर किया है। यह आरोप-पत्र समीर अग्रवाल, शादाब हुसैन, उत्तम कुमार सिंह...

ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में लागू ई-ऑफिस कार्य प्रणाली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था के क्रियान्वयन, तकनीकी समस्याओं तथा कार्य प्रणाली को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को...

राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”- ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान और जन-समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह अभियान न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गुणात्मक परिवर्तन का उदाहरण बना है,...

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार

देहरादून: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के लिए Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल विभाग बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ा है। ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व...

© Copyright by Local Insider