What's hot

खड़गे के दौरे की सफलता से भाजपा बौखलाई : धस्माना

Table of Content

  • गढ़वाल, कुमाऊं और तराई में कांग्रेस की लहर, आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने का दावा।

देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी और रुद्रपुर दौरे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने दावा किया कि खड़गे की रैली और प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक की सफलता से भाजपा में बेचैनी है, जिसके चलते उसके नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

रुद्रपुर से लौटने के बाद सोमवार को अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए धस्माना ने कहा कि कुमाऊं मंडल के राजनीतिक केंद्र हल्द्वानी में खड़गे की रैली को असफल करने के लिए भाजपा ने पुलिस का सहारा लेने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के दबाव के चलते यह प्रयास सफल नहीं हो सका। उन्होंने दावा किया कि रैली में भाजपा की उम्मीद से कहीं अधिक भीड़ जुटी, जिससे भाजपा नेताओं में बेचैनी बढ़ गई।

धस्माना ने कहा कि रुद्रपुर में आयोजित प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक की सफलता ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा किया है। उनके मुताबिक, लगातार हो रहे कांग्रेस के बड़े कार्यक्रमों से भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव की राजनीतिक तस्वीर का अंदाजा हो गया है।

उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को देहरादून में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की सफलता और इसके बाद हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की ऐतिहासिक रैली से यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस का जनाधार मजबूत हो रहा है।

धस्माना ने दावा किया कि गढ़वाल, कुमाऊं और तराई—तीनों क्षेत्रों में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।

Tags :

Local insider

Related Posts

Must Read

Popular Posts

सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर

देहरादून। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज यानि दिनांक 10.07.2026 को उत्तराखंड के लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) चिटफंड घोटाले से संबंधित मामले में देहरादून स्थित बीयूडीएस अधिनियम के माननीय विशेष न्यायालय में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र दायर किया है। यह आरोप-पत्र समीर अग्रवाल, शादाब हुसैन, उत्तम कुमार सिंह...

ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में लागू ई-ऑफिस कार्य प्रणाली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था के क्रियान्वयन, तकनीकी समस्याओं तथा कार्य प्रणाली को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को...

राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”- ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान और जन-समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह अभियान न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गुणात्मक परिवर्तन का उदाहरण बना है,...

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार

देहरादून: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के लिए Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल विभाग बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ा है। ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व...

© Copyright by Local Insider