What's hot

आगामी कावंड मेला -2026″ के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड द्वारा जनपद देहरादून, टिहरी व पौडी में कांवड मेले में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ

Table of Content

देहरादून। दिनांक – 30/07/2026 से प्रारम्भ हो रहे कावंड मेले के दृष्टिगत आज दिनांक – 27/07/2026 को ऋषिकेश में अपर पुलिस महानिदेशक ( अपराध एवं कानून व्यवस्था ), पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र, पुलिस उप महानिरीक्षक ( अपराध एवं कानून व्यवस्था ), एसएसपी देहरादून, एसएसपी पौडी तथा एसएसपी टिहरी द्वारा कांवड मेला 2026 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद देहरादून, टिहरी, पौड़ी ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई।

ब्रीफिंग के दौरान उपस्थित पुलिस बल को कांवड मेला ड्यूटी की महत्वता के सम्बन्ध में बताते हुए निम्न दिशा-निर्देश दिये गये।

1- ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने ड्यूटी प्वांइट व उसकी महत्वता के सम्बन्ध में अच्छी तरह जानकारी प्राप्त कर पूर्ण कर्तव्य निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।

2- ड्यूटी के दौरान अपने व्यवहार को संयमित एवं मृदुल रखते हुए यात्रा में आने वाले सभी श्रद्वालुओं का मार्गदर्शन एवं उनकी यथा सम्भव सहायता करें।

3- मेले में भारी संख्या में श्रद्वालुओं व उनके वाहनों के आने की सम्भावना के दृष्टिगत पूर्व में चिन्हित किये गये पार्किंग स्थलों में ही यात्रियों के वाहनों को पार्क करवाया जाये, साथ ही पार्किंग में यात्रियो के लिये सभी आधारभूत सुविधाओ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

4- कांवड मेला मार्ग पर लगने वाली अस्थायी दुकानों व बाहर से व्यवसाय हेतु आए लोगों का विधिवत सत्यापन किया जाये।

5- ड्यूटी के दौरान सभी पुलिस कर्मी अपने आप को शारीरिक व मानसिक रूप से सुदृढ रखते हुए मेले के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखें। मेले के दौरान छोटी-छोटे विवाद अक्सर बडा रूप ले लेते हैं, इसलिये प्रत्येक पुलिस कर्मी ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे।

6- ड्यूटी के दौरान जनपद देहरादून, पौडी तथा टिहरी आपसी सामंजस्य के साथ भीड/यातायात प्रबन्धन सुनिश्चित करें, साथ ही नीलकंठ मंदिर में भीड बढने की दशा में पूर्व से निर्धारित किये गये डाइवर्ट प्लान के अनुसार भीड/यातायात को डाइवर्ट करना सुनिश्चित करें।

7- बरसात के सीजन के दृष्टिगत ड्यूटी के दौरान सभी पुलिसकर्मी अपने साथ छाता/बरसाती अवश्य रखें, साथ ही किसी आकस्मिक स्थिती के लिये स्वंय को मानसिक रूप से तैयार रखें। ड्यूटी के दौरान अनावश्यक विवादों से बचें।

8- कांवड मेले के दौरान सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर सतर्क दृष्टि रखी जाये तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओ को प्रसारित कर साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाडने का प्रयास करने वाली पोस्टों का तत्काल संज्ञान लेते हुए ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाये।

9- ड्यूटी पर नियुक्त सभी सैक्टर अधिकारी अपने अधीनस्थ नियुक्त पुलिस कर्मियों को ड्यूटी प्वाइंटस पर जाकर ड्यूटी के सम्बन्ध में भली-भांति ब्रीफ करें तथा ड्यूटी में नियुक्त सभी पुलिस कर्मी किसी भी विवाद के होने की दशा तत्काल इसकी सूचना उच्चाधिकारीगणों को देना सुनिश्चित करें, जिससे उक्त विवाद का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Tags :

Local insider

Related Posts

Must Read

Popular Posts

सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर

देहरादून। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज यानि दिनांक 10.07.2026 को उत्तराखंड के लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) चिटफंड घोटाले से संबंधित मामले में देहरादून स्थित बीयूडीएस अधिनियम के माननीय विशेष न्यायालय में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र दायर किया है। यह आरोप-पत्र समीर अग्रवाल, शादाब हुसैन, उत्तम कुमार सिंह...

ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में लागू ई-ऑफिस कार्य प्रणाली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था के क्रियान्वयन, तकनीकी समस्याओं तथा कार्य प्रणाली को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को...

राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”- ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान और जन-समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह अभियान न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गुणात्मक परिवर्तन का उदाहरण बना है,...

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार

देहरादून: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के लिए Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल विभाग बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ा है। ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व...

© Copyright by Local Insider