What's hot

एसएसपी दून के नेतृत्व में आमजन की सुरक्षा को प्रतिबद्ध दून पुलिस

Table of Content

डालनवाला निवासी एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली डालनवाला पर सूचना दी कि उनका 08 वर्षीय पुत्र पीयूष बिना बताये घर से कहीं चला गया है, जिसे उनके द्वारा आस पास तथा रिश्तेदारों में ढूंढने का काफी प्रयास किया गया किन्तु वो कहीं नहीं मिला। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए डालनवाला पुलिस द्वारा बालक की फोटो तथा उसके सम्बन्ध में अन्य जानकारियों को कन्ट्रोल रूम तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया गया । पुलिस द्वारा किये गये त्वरित प्रयासों के परिणाम स्वरूप नाबालिग बालक को सकुशल रेसकोर्स क्षेत्र से बरामद किया गया। बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा पूछताछ पर उक्त बालक द्वारा बताया गया कि उसने घर की गुल्लक से पैसे निकालकर खर्च कर दिये थे तथा मम्मी-पापा की डांट के डर से वो घर से चला गया था।

बालक को चौकी आराघर पर लाकर आवश्यक काउंसलिंग के पश्चात सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। नाबालिग को सकुशल वापस पाकर परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

पुलिस टीम:

1- उ0नि0 अश्वनी बलूनी, चौकी प्रभारी आराघर
2- का0 प्रवीण भंडारी
3- का0 आदित्य राठी

Tags :

Local insider

Related Posts

Must Read

Popular Posts

सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर

देहरादून। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज यानि दिनांक 10.07.2026 को उत्तराखंड के लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) चिटफंड घोटाले से संबंधित मामले में देहरादून स्थित बीयूडीएस अधिनियम के माननीय विशेष न्यायालय में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र दायर किया है। यह आरोप-पत्र समीर अग्रवाल, शादाब हुसैन, उत्तम कुमार सिंह...

ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में लागू ई-ऑफिस कार्य प्रणाली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था के क्रियान्वयन, तकनीकी समस्याओं तथा कार्य प्रणाली को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को...

राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”- ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान और जन-समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह अभियान न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गुणात्मक परिवर्तन का उदाहरण बना है,...

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार

देहरादून: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के लिए Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल विभाग बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ा है। ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व...

© Copyright by Local Insider