What's hot

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 93 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Table of Content

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क संपर्क, पर्यटन, पुलिस अवसंरचना आदि को सुदृढ़ बनाने के लिए कुल ₹ 93 करोड की धनराशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोडा में गोल्जू मंदिर के समीप पीडब्लूडी की भूमि एवं पशुपालन की भूमि पर पर्यटन अवस्थापनाओं के विकास हेतु ₹ 56.29 करोड़, जनपद टिहरी गढ़वाल के विधान क्षेत्र टिहरी के अन्तर्गत ज्ञानसू ग्वाड पस्सी बुडोगी मोटर मार्ग का पुनः निर्माण एवं सुधारीकरण किये जाने हेतु ₹ 3.32 करोड तथा राज्य योजना अर्न्तगत जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला में भानियावाला विस्थापित क्षेत्र के मोटर मार्गों (अठूरवाला वार्ड सं0 07, 8, 9 एवं 10 के विभिन्न मुख्य एवं आन्तरिक मार्ग) का सुधारीकरण तथा इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा चौडीकरण एवं पक्कीकरण किये जाने हेतु ₹ 1.23 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार के पुराना थाना श्यामपुर में टाईप द्वितीय के 12 आवासों के निर्माण हेतु ₹ 5.76 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 2.31 करोड, कोतवाली ज्वालापुर परिसर में टाईप द्वितीय के 12 आवासों के निर्माण किये जाने हेतु ₹ 5.70 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 2.28 करोड तथा थाना बहादराबाद परिसर में टाईप द्वितीय के 06 आवासों का निर्माण किये जाने हेतु प्रथम किश्त में ₹ 1.26 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उत्तरकाशी के एडीआरएफ पोस्ट जानकीचट्टी का निर्माण किये जाने हेतु प्रथम किश्त में ₹ 1.18 करोड़, विकासखण्ड मोरी के ग्राम फिताडी में हैलीपैड निर्माण किये जाने हेतु ₹ 1.39 करोड, जोशियाडा में ग्राम कन्सेण पट्टी बाडागड्डी में पूर्व से निर्मित हैलीपैड के सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 46.45 लाख तथा जनपद टिहरी गढ़वाल के ग्राम भांगला पट्टी दोगी में हैलीपैड का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 75.68 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा रा.इ.का. पावकी देवी नैचोली खनाना एवं चमराडा देवी का पुनः निर्माण किये जाने हेतु ₹ 4.01 करोड के सापेक्ष प्रथम किश्त में ₹ 1.98 करोड के साथ ही यूजेवीएनएल लि० को राज्यान्तर्गत जनपद चमोली में तपोवन क्षेत्र में चिन्हित स्थलों हेतु भूतापीय ऊर्जा स्रोतों के प्रारम्भिक अन्वेषण सर्वेक्षण तथा डीपीआर तैयार किये जाने हेतु ₹ 3 करोड की स्वीकृति सहित प्रथम किश्त में ₹ 1.20 की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा सोलर फोटोवोल्टाईक कार्यकम के अर्न्तगत एम.एन.आर.ई भारत सरकार की पी०एम० सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना हेतु उत्तराखण्ड राज्य के पात्र लाभार्थियों को राज्यांश के रूप में अनुदान धनराशि ₹ 20.00 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने किया ल्वाणी सुया मोटर मार्ग का नाम शहीद स्व० खीमजी के नाम से किये जाने का अनुमोदन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चमोली के विधान सभा क्षेत्र थराली में विकासखण्ड देवाल के अन्तर्गत ल्वाणी सुया मोटर मार्ग का नाम शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व० खीमजी के नाम से किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Tags :

Local insider

Related Posts

Must Read

Popular Posts

सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर

देहरादून। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज यानि दिनांक 10.07.2026 को उत्तराखंड के लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) चिटफंड घोटाले से संबंधित मामले में देहरादून स्थित बीयूडीएस अधिनियम के माननीय विशेष न्यायालय में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र दायर किया है। यह आरोप-पत्र समीर अग्रवाल, शादाब हुसैन, उत्तम कुमार सिंह...

ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में लागू ई-ऑफिस कार्य प्रणाली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था के क्रियान्वयन, तकनीकी समस्याओं तथा कार्य प्रणाली को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को...

राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”- ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान और जन-समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह अभियान न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गुणात्मक परिवर्तन का उदाहरण बना है,...

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार

देहरादून: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के लिए Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल विभाग बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ा है। ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व...

© Copyright by Local Insider