What's hot

मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने समय पर पहचान और चरणबद्ध सर्जरी से दुर्लभ एवं हाई रिस्क डबल ट्यूमर के मरीज का किया सफल इलाज

Table of Content

हरिद्वार। मेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून के डॉक्टरों ने एक 58 वर्षीय मरीज का सफल इलाज किया, जो एक दुर्लभ और बेहद जटिल बीमारी से जूझ रहा था। कोटद्वार निवासी इस मरीज की जान को गंभीर खतरा था। जांच में पता चला कि उसकी गंभीर हालत का कारण मलाशय (रेक्टम) में मौजूद एक बड़ा ट्यूमर था। इसके साथ ही उसकी दाईं किडनी में भी एक अलग बड़ा ट्यूमर मौजूद था।

दिनेश सिंह नेगी, जो पहले से डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, उन्हें लगातार बिगड़ती तबीयत के कारण लगभग 25 दिनों तक एक अन्य अस्पताल के आईसीयू में भर्ती रखा गया था। उनका ब्लड प्रेशर लगातार बहुत कम बना हुआ था, जिसके लिए उन्हें लगातार दवाइयां, नसों के जरिए तरल पदार्थ (आईवी फ्लूइड्स) और इलेक्ट्रोलाइट्स दिए जा रहे थे। इसके अलावा उन्हें लगातार अत्यधिक म्यूकसयुक्त दस्त हो रहे थे, जिससे उनके शरीर में पानी की भारी कमी (डिहाइड्रेशन), पोषण की गंभीर कमी और बार-बार इलेक्ट्रोलाइट्स का असंतुलन हो रहा था। कई तरह की जांचों के बावजूद उनकी बिगड़‌ती हालत की असती वजह सामने नहीं आ सकी। वहीं, मरीज की स्थिति बेहद गंभीर होने के कारण सर्जरी का जोखिम बहुत अधिक था, इसलिए ऑपरेशन नहीं किया गया।

बेहतर इलाज की उम्मीद में मरीज के परिजनों ने मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून का रुख किया, जो ऐसे जटिल मामलों के इलाज में अपनी विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है। यहां उन्होंने सीनियर कंसल्टेंट – सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. सौरभ तिवारी से परामर्श लिया, जो जटिल कोलोरेक्टल बीमारियों के इलाज में विशेषज्ञ हैं। विस्तृत जांच के बाद डॉ. तिवारी को संदेह हुआ कि मरीज की गंभीर हालत का मुख्य कारण रेक्टम में मौजूद ट्यूमर ही है। इसके बाद विभिन्न विशेषज्ञों की टीम ने मिलकर मरीज को सर्जरी के लिए तैयार करने हेतु हाई-प्रोटीन डाइट, इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करने के लिए गहन उपचार और अन्य जरूरी सहायक चिकित्सा शुरू की।

लगभग पांच दिनों तक सावधानीपूर्वक सर्जरी से पहले की तैयारी के बाद, मरीज का ऑपरेशन किया गया और रेक्टम के ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया, जबकि यह सर्जरी काफी जोखिमभरी थी। सबसे खास बात यह रही कि ऑपरेशन के सिर्फ दो से तीन दिनों के भीतर मरीज की हालत तेजी से सुधरने लगी। उनका ब्लड प्रेशर बिना अतिरिक्त दवाइयों के सामान्य हो गया, दस्त पूरी तरह बंद हो गए, इलेक्ट्रोलाइट्स का स्तर सामान्य हो गया और उन्हें आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। एक सप्ताह के भीतर मरीज को स्थिर हालत में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

इसके बाद अगले कुछ महीनों में पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन) और बेहतर पोषण के जरिए मरीज की शारीरिक क्षमता में सुधार हुआ। पर्याप्त रूप से स्वस्थ होने के बाद उनकी दाई किडनी में मौजूद बड़े ट्यूमर को निकालने के लिए दूसरी बड़ी सर्जरी की गई। यह ऑपरेशन भी सफल रहा। मरीज को कोई बड़ी जटिलता नहीं हुई और आठ दिनों बाद उन्हें स्थिर हालत में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आज मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपने पैतृक गांव में परिवार के साथ सामान्य जीवन जी रहे हैं।

इस मामले पर बात करते हुए डॉ. सौरभ तिवारी, सीनियर कंसल्टेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने कहा, “यह केवल एक चुनौतीपूर्ण सर्जरी का मामला नहीं था, बल्कि सही बीमारी की पहचान करना भी उतना ही कठिन था। मरीज की लंबे समय से बनी हुई गंभीर स्थिति का मुख्य कारण रेक्टम में मौजूद ट्यूमर था और इसकी सही पहचान ही इलाज की योजना बनाने में सबसे महत्वपूर्ण साबित हुई। हमने दोनों सर्जरी एक साथ करने के बजाय चरणबद्ध तरीके से इलाज करने का फैसला लिया। पहले उस समस्या का इलाज किया, जिसकी वजह से मरीज की जान को सबसे ज्यादा खतरा था। मरीज के स्वस्थ होकर ताकत वापस पाने के बाद किडनी के ट्यूमर की भी सफल सर्जरी की गई। ऐसे मामले यह साबित करते हैं कि समय पर सही जांच, सोच-समझकर बनाई गई सर्जिकल योजना और विभिन्न विशेषज्ञों के संयुक्त प्रयासों से बेहद गंभीर और हाई रिस्क मरीजों का भी सफल इलाज संभव है।

इस दुर्लभ और जटिल मामले का सफल इलाज यह दर्शाता है कि मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून जटिल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और ट्यूमर संबंधी बीमारियों के इलाज में उन्नत सर्जिकल विशेषज्ञता, वैज्ञानिक चिकित्सा निर्णय और विभिन्न विशेषज्ञों की समन्वित टीम के माध्यम से मरीजों को सफल उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Tags :

Local insider

Related Posts

Must Read

Popular Posts

सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर

देहरादून। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज यानि दिनांक 10.07.2026 को उत्तराखंड के लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) चिटफंड घोटाले से संबंधित मामले में देहरादून स्थित बीयूडीएस अधिनियम के माननीय विशेष न्यायालय में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र दायर किया है। यह आरोप-पत्र समीर अग्रवाल, शादाब हुसैन, उत्तम कुमार सिंह...

ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में लागू ई-ऑफिस कार्य प्रणाली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था के क्रियान्वयन, तकनीकी समस्याओं तथा कार्य प्रणाली को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को...

राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”- ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान और जन-समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह अभियान न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गुणात्मक परिवर्तन का उदाहरण बना है,...

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार

देहरादून: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के लिए Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल विभाग बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ा है। ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व...

© Copyright by Local Insider