What's hot

आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ

Table of Content

  • प्रदेशवासियों से फलों के बीजों को फेंकने के बजाय रोपित कर हरित उत्तराखण्ड के निर्माण में सहभागिता निभाने की अपील
  • हरिद्वार से हुई अभियान की शुरुआत, पर्यावरण संरक्षण एवं हरित हरिद्वार अभियान को मिलेगा नया बल

आम महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आम, जामुन, कटहल, नीम एवं बेल के बीज रोपित कर अभियान की शुरुआत की तथा प्रदेशवासियों से इस जनभागीदारी आधारित अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखण्ड के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति आम, जामुन, कटहल, बेल अथवा अन्य फल खाता है, वह उनके बीजों को फेंकने के बजाय सुरक्षित स्थानों पर रोपित करे, ताकि भविष्य में अधिक से अधिक वृक्ष तैयार हो सकें और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।

उन्होंने कहा कि बीज संजीवनी अभियान की शुरुआत हरिद्वार से की गई है, जिसे पूरे प्रदेश में जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से अधिकाधिक पौधों का प्राकृतिक रूप से विकास होगा, जिससे हरित हरिद्वार अभियान को नई गति मिलेगी तथा जैव विविधता के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों, युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों तथा विभिन्न संस्थाओं से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने और अधिक से अधिक बीज रोपित कर उत्तराखण्ड को हराभरा बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनसहभागिता से संचालित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी जनआंदोलन का रूप लेगा।

Tags :

Local insider

Related Posts

Must Read

Popular Posts

सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर

देहरादून। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज यानि दिनांक 10.07.2026 को उत्तराखंड के लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) चिटफंड घोटाले से संबंधित मामले में देहरादून स्थित बीयूडीएस अधिनियम के माननीय विशेष न्यायालय में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र दायर किया है। यह आरोप-पत्र समीर अग्रवाल, शादाब हुसैन, उत्तम कुमार सिंह...

ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में लागू ई-ऑफिस कार्य प्रणाली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था के क्रियान्वयन, तकनीकी समस्याओं तथा कार्य प्रणाली को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को...

राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”- ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान और जन-समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह अभियान न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गुणात्मक परिवर्तन का उदाहरण बना है,...

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार

देहरादून: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के लिए Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल विभाग बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ा है। ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व...

© Copyright by Local Insider