What's hot

उत्तराखंड में विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने 218 करोड़ की दी वित्तीय स्वीकृति

Table of Content

देहरादून: राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं, निर्माण कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए 218 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस वित्तीय पैकेज से स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ शिक्षा, सड़क संपर्क, पर्यटन और बाढ़ सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए जाएंगे।

स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा को प्राथमिकता

  • स्वास्थ्य सेवाएं: भारत सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर मेंटेनेंस और ‘प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन-1.0’ के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए केन्द्रांश के सापेक्ष राज्यांश के रूप में ₹13.48 करोड़ की राशि राज्य आकस्मिकता निधि से स्वीकृत की गई है।
  • उच्च शिक्षा: उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रदेश के 21 अशासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत कार्मिकों के वेतन भुगतान के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 की अवशेष धनराशि ₹77.69 करोड़ (कुल ₹155.38 करोड़ के सापेक्ष) मंजूर की गई है।

क्षेत्रीय विकास और सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी

विभिन्न जनपदों में अवस्थापना विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निम्नलिखित स्वीकृतियां दी गई हैं:

  • पिथौरागढ़ (धारचूला): ग्राम सभा दर में आंतरिक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए ₹93.08 लाख।
  • पिथौरागढ़ (मुख्य क्षेत्र): भूमिया मंदिर गैंठन से काल्सिन मंदिर एवं खूनी गांव तक सड़क निर्माण (प्रथम चरण) हेतु ₹92.32 लाख।
  • बागेश्वर (कपकोट): बागेश्वर-पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक रूट पर स्थित पर्यटक आवास गृह फुरकिया के मरम्मत व सुधारीकरण कार्य हेतु ₹4.44 करोड़।
  • पौड़ी गढ़वाल (द्वारखाल/एकेश्वर): सतपुली बैराज के निर्माण की पुनरीक्षित लागत में शामिल स्लोप प्रोटेक्शन कार्यों के लिए ₹4.89 करोड़।
  • उधमसिंह नगर (खटीमा): शिव मंदिर अंजनिया में सौंदर्यीकरण, सुरक्षा एवं चारदीवारी निर्माण हेतु ₹10.00 लाख।

बाढ़ नियंत्रण और सड़क अवसंरचना पर विशेष जोर

  • शारदा (काली) नदी: राज्य सेक्टर के ‘फ्लड प्लेन जोनिंग’ कार्य के अंतर्गत कंसल्टेंसी वर्क के लिए ₹47.31 लाख स्वीकृत किए गए हैं।
  • केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि (CRIF): इस योजना के तहत स्वीकृत कुल 09 विभिन्न कार्यों के लिए ₹288.41 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है, जिसके तहत प्रथम किस्त के रूप में ₹115.36 करोड़ की धनराशि तुरंत जारी कर दी गई है।

सरकार के इन निर्णयों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ ही पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

Tags :

Local insider

Related Posts

Must Read

Popular Posts

सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर

देहरादून। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज यानि दिनांक 10.07.2026 को उत्तराखंड के लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) चिटफंड घोटाले से संबंधित मामले में देहरादून स्थित बीयूडीएस अधिनियम के माननीय विशेष न्यायालय में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र दायर किया है। यह आरोप-पत्र समीर अग्रवाल, शादाब हुसैन, उत्तम कुमार सिंह...

ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में लागू ई-ऑफिस कार्य प्रणाली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था के क्रियान्वयन, तकनीकी समस्याओं तथा कार्य प्रणाली को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को...

राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”- ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान और जन-समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह अभियान न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गुणात्मक परिवर्तन का उदाहरण बना है,...

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार

देहरादून: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के लिए Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल विभाग बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ा है। ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व...

© Copyright by Local Insider