What's hot

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के लिए 81 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Table of Content

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के टनकपुर एवं बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों में 10-10 किमी आन्तरिक मार्गों का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 9.94 करोड़, जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के ग्राम माजरी ग्रांट के वैश्नवी मंदिर पुल के पास लालतप्पड से लेकर गोरखा बस्ती सागर आदि के घरों तक 02 किमी० सड़क का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 1.37 करोड़, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के भूमिधारा से कुमालगांव खडण्जा एवं पुलिया निर्माण किये जाने हेतु ₹ 74.24 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 44.54 लाख तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम पंचायत मझेड़ा में प्राथमिक विद्यालय भूगांव से नाघर, कुमाल्ता, स्यूसी तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य किये जाने हेतु ₹ 49.85 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र जसपुर के अन्तर्गत डाम क्षेत्र में स्थित प्राचीन मंदिर का सुदृढीकरण किये जाने हेतु ₹ 1.62 करोड़, जनपद पिथौरागढ के गुरु गोरखनाथ मंदिर मेला स्थल विकास एवं सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 32.53 लाख, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में शक्तिपीठ भौनादेवी मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 98.79 के सापेक्ष ₹ 50.00 लाख तथा जनपद पौड़ी के विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के कण्वाश्रम में चक्रवर्ती सम्राट भरत की प्रतिमा स्थापित तथा सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 79.74 लाख के सापेक्ष अवशेष धनराशि ₹ 31.90 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौडी गढ़वाल की कोटद्वार शाखा के अन्तर्गत कोटद्वार नगर की सनेह नगरीय पेयजल योजना में सनेह मल्ली में नलकूप खनन उद्वर्व जलाशय निर्माण किये जाने हेतु ₹ 3.30 करोड़ तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम पंचायत तौक भौरा फील्ड सिंचाई गूल का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 44.13 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग, कीर्तिनगर तहसील के अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु आवासीय भवनों के निर्माण किये जाने हेतु ₹ 121.30 लाख की स्वीकृति एवं योजना के कार्य प्रारम्भ किये जाने हेतु ₹ 50.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही जनपद हरिद्वार के कुम्भ मेला-2027 हेतु भारत सरकार अवस्थापना अनुदान के अन्तर्गत प्रस्तावित 18 कार्यों हेतु ₹ 61.42 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के विधान सभा क्षेत्र लोहाघाट के त्यौन्दर बाबा मंदिर फोर्ती का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 20 लाख, भूमिया बाबा मंदिर फोर्ती का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 20 लाख तथा महारूद्र मंदिर फोर्ती का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 20 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Tags :

Local insider

Related Posts

Must Read

Popular Posts

सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर

देहरादून। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज यानि दिनांक 10.07.2026 को उत्तराखंड के लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) चिटफंड घोटाले से संबंधित मामले में देहरादून स्थित बीयूडीएस अधिनियम के माननीय विशेष न्यायालय में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र दायर किया है। यह आरोप-पत्र समीर अग्रवाल, शादाब हुसैन, उत्तम कुमार सिंह...

ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में लागू ई-ऑफिस कार्य प्रणाली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था के क्रियान्वयन, तकनीकी समस्याओं तथा कार्य प्रणाली को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को...

राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”- ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान और जन-समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह अभियान न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गुणात्मक परिवर्तन का उदाहरण बना है,...

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार

देहरादून: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के लिए Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल विभाग बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ा है। ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व...

© Copyright by Local Insider