What's hot

दिनेश आर्य निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई

Table of Content

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने दिनेश आर्य के राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आम आदमी के सरोकारों से जुड़े मुद्दों का उनका राजनैतिक अनुभव, प्रदेशवासियों के समग्र विकास को अधिक प्रभावी बनाएगा। साथ ही उनका देश के शीर्ष मंच पर प्रतिनिधित्व, प्रदेश के कमजोर और पिछड़े वर्गों की आवाज को सशक्त करने का काम करेगा।

​भट्ट ने कहा कि आर्य का राज्यसभा के लिए चयन, संगठन के प्रति उनके समर्पण, निष्ठा और जनसेवा के भाव से प्रति अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है। साथ ही उम्मीद जताते हुए कहा कि उनके उच्च सदन में पहुंचने से उत्तराखंड के विकास से जुड़े जनहित के विषयों और प्रदेश की प्राथमिकताओं को केंद्र स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आर्य, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रहे ‘विकसित उत्तराखंड’ के विजन को गति देने में अपना पूर्ण योगदान देंगे। उनके लंबे सांगठनिक अनुभव और जनसामान्य से जुड़ाव का लाभ प्रदेश की जनता को संसद के भीतर और बाहर निरंतर मिलता रहेगा। साथ। ही कहा कि उनका देश के शीर्ष मंच पर प्रतिनिधित्व, प्रदेश के कमजोर और पिछड़े वर्गों की आवाज सशक्त करने का काम करेगा।

​भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी दिनेश आर्य के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Tags :

Local insider

Related Posts

Must Read

Popular Posts

सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर

देहरादून। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज यानि दिनांक 10.07.2026 को उत्तराखंड के लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) चिटफंड घोटाले से संबंधित मामले में देहरादून स्थित बीयूडीएस अधिनियम के माननीय विशेष न्यायालय में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र दायर किया है। यह आरोप-पत्र समीर अग्रवाल, शादाब हुसैन, उत्तम कुमार सिंह...

ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में लागू ई-ऑफिस कार्य प्रणाली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था के क्रियान्वयन, तकनीकी समस्याओं तथा कार्य प्रणाली को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को...

राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”- ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान और जन-समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह अभियान न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गुणात्मक परिवर्तन का उदाहरण बना है,...

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार

देहरादून: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के लिए Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल विभाग बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ा है। ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व...

© Copyright by Local Insider