What's hot

मात्र 300 रुपए के लिए कर डाले 3 मर्डर, रायपुर क्षेत्र में हुई बुजुर्ग दम्पत्ति व नौकरानी की हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Table of Content

देहरादून। आज दिनांक: 06-10-26 को समय अपरान्ह करीब 03:10 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना रायपुर को तपोवन क्षेत्र में विष्णुलोक कालोनी में एक व्यक्ति द्वारा घर में चोरी किये जाने तथा उसे मौके पर लोगों द्वारा पकड लिये जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे, मौके पर विष्णुलोक कालोनी स्थित एक घर के पास स्थानीय लोगों द्वारा एक व्यक्ति को पकडा हुआ था, जिससे जानकारी करने पर उसके द्वारा पेंचकस से घर में रहने वाले बुजुर्ग दम्पत्ति व एक महिला पर हमला किये जाने की बात बताई गई। मौके पर घर के अन्दर एक बुजुर्ग दम्पत्ति व एक महिला लहुलुहान हालत में अचेत पडे थे जिन्हें स्थानीय व्यक्तियों की सहायता से पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया। पुलिस द्वारा घटना स्थल से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल पेंचकस बरामद किया गया।

घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून व अन्य अधिकारियों द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर घटना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई, मौके पर फौरेंसिक व फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर घटना स्थल की विधिवत फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी करते हुए साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। घटना के समबन्ध में मृतक महिला के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल थाना रायपुर पर हत्या का अभियोग पंजीकृत करते हुए हिरासत में लिये गये अभियुक्त राजकुमार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से एक सोने की चेन बरामद हुई।

घटना स्थल व उसके आस-पास के सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन से अभियुक्त बुजुर्ग दम्पत्ति के घर की ओर अकेला आता हुआ दिखाई दिया है। अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का गहनता से अवलोकन किया जा रहा है।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह प्लम्बर का कार्य करता है तथा विगत 02 वर्षों से बुजुर्ग दम्पत्ति के घर प्लम्बिंग के कार्य के लिये आ रहा था। आज भी अभियुक्त बुजुर्ग दम्पत्ति के बुलाने पर प्लम्बिंग के कार्य के लिये उनके घर आया था। काम पूरा करने के बाद पैसों के लेन-देन को लेकर बुजुर्ग दम्पत्ति से उसकी कहासुनी हो गई तथा उसके द्वारा उन्हें जान से मारने की नीयत से अपने पास रखे पेचकस से उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी, इस दौरान पडोस के घर मे काम करने वाली नौकरानी के बुजुर्ग दम्पत्ति की आवाज सुनकर घर पर आने तथा बीच-बचाव करने के दौरान अभियुक्त द्वारा उस पर भी पेंचकस से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की गहनता से विवेचना करते हुए अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

राजकुमार पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी: इन्द्रेश नगर, नियर सहारनपुर चौक थाना कोतवाली नगर देहरादून।

मूल निवासी: बांदा, थाना किरतपुर, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश। बरामदगी :-

आला कत्ल पेंचकस

विवरण मृतक व्यक्ति:-

1- रजनी कपूर पत्नी रमेश चंद्र कपूर निवासी लेन नंबर दो विष्णु लोक कॉलोनी तपोवन रोड थाना रायपुर देहरादून उम्र 75 वर्ष
2- रमेश कपूर पुत्र स्व० द्वारिका दास कपूर निवासी उपरोक्त उम्र 80 वर्ष।
3- तिलया देवी उर्फ शीला पत्नी स्व0 पवन राम निवासी बिहारी बस्ती विद्या विहार थाना रायपुर देहरादून, उम्र 48 वर्ष ( नौकरानी )

Tags :

Local insider

Related Posts

Must Read

Popular Posts

सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर

देहरादून। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज यानि दिनांक 10.07.2026 को उत्तराखंड के लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) चिटफंड घोटाले से संबंधित मामले में देहरादून स्थित बीयूडीएस अधिनियम के माननीय विशेष न्यायालय में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र दायर किया है। यह आरोप-पत्र समीर अग्रवाल, शादाब हुसैन, उत्तम कुमार सिंह...

ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में लागू ई-ऑफिस कार्य प्रणाली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था के क्रियान्वयन, तकनीकी समस्याओं तथा कार्य प्रणाली को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को...

राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”- ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान और जन-समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह अभियान न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गुणात्मक परिवर्तन का उदाहरण बना है,...

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार

देहरादून: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के लिए Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल विभाग बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ा है। ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व...

© Copyright by Local Insider