What's hot

स्किल डेवलपमेंट से युवाओं को मिलेगा ग्लोबल मंचः जापान, जर्मनी और सऊदी अरब में 126 युवाओं को मिला रोजगार

Table of Content

युवाओं को आधुनिक बाजार की मांग के अनुरूप हुनरमंद बनाकर स्थानीय उद्योगों, कंपनियों और वैश्विक रोजगार से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कवायद तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कौशल विकास योजना की समीक्षा बैठक लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि युवाओं को केवल परंपरागत प्रशिक्षण तक सीमित न रखकर उन्हें स्टार्टअप और नए जमाने की तकनीकों के लिए तैयार किया जाए।

बैठक में युवाओं के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चयन की उपलब्धि साझा करते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि हाल ही में चलाए गए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए 126 युवाओं ने विदेशों में रोजगार हासिल किया है। इनमें से केयर गिवर के रूप में 75 युवाओं को जापान, नर्सिंग क्षेत्र में 1 युवा को जर्मनी तथा वेयरहाउस प्रबंधन के लिए 30 युवाओं को सऊदी अरब में नियुक्ति मिली है।

जिलाधिकारी डॉ. चौहान ने सिडकुल और उद्योग विभाग के साथ बेहतर समन्वय बनाकर नियमित कार्यशालाएं आयोजित करने तथा औद्योगिक संस्थानों की जरूरतों के अनुसार ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में चल रहे पाठ्यक्रमों की समीक्षा कर उन्हें श्मार्केट डिमांडश् के अनुरूप अपडेट किया जाए।

पीएम सेतु योजना से सुधरेगा इंफ्रास्ट्रक्चर
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ‘पीएम सेतु योजना’ के तहत सरकारी आईटीआई और एनएसटीआई संस्थानों में बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को आधुनिक मशीनों का तकनीकी ज्ञान, औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) का अनुभव और प्रोफेशनल नेटवर्क का विस्तार देने के लिए उद्योग जगत की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य की जाए।

इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, जिला सेवायोजन अधिकारी ममता, आईटीआई प्रधानाचार्य अनुपमा भंडारी, दीपक चौधरी, अनिल पुंडीर और उद्योग प्रतिनिधि एवं अध्यक्ष अरुण नैथानी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Tags :

Local insider

Related Posts

Must Read

Popular Posts

सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर

देहरादून। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज यानि दिनांक 10.07.2026 को उत्तराखंड के लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) चिटफंड घोटाले से संबंधित मामले में देहरादून स्थित बीयूडीएस अधिनियम के माननीय विशेष न्यायालय में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र दायर किया है। यह आरोप-पत्र समीर अग्रवाल, शादाब हुसैन, उत्तम कुमार सिंह...

ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में लागू ई-ऑफिस कार्य प्रणाली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था के क्रियान्वयन, तकनीकी समस्याओं तथा कार्य प्रणाली को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को...

राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”- ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान और जन-समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह अभियान न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गुणात्मक परिवर्तन का उदाहरण बना है,...

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार

देहरादून: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के लिए Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल विभाग बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ा है। ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व...

© Copyright by Local Insider