What's hot

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में चार्जशीट कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पुरजोर आवाज उठाएगी कांग्रेस: करण माहरा

Table of Content

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में कांग्रेस की चार्जशीट कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। इस बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने की। बैठक में प्रदेश की वर्तमान सरकार के खिलाफ जनता से जुड़े मुद्दों, विफलताओं और भ्रष्टाचार के मामलों पर एक व्यापक चार्जशीट (आरोप पत्र) तैयार करने की रणनीति पर गहन मंथन हुआ।बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। बेरोजगारी, खनन, भूमि घोटाला,महंगाई, कानून व्यवस्था की बदहाली और विकास कार्यों में हो रही ढिलाई से प्रदेश की जनता त्रस्त है। कांग्रेस पार्टी जनता की इस आवाज को दबने नहीं देगी और सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए एक मजबूत चार्जशीट तैयार कर रही है।

उन्होंने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों पर फोकस करेगी बैठक में मुख्य रूप से बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं की सुरक्षा और भू-कानून जैसे संवेदनशील मुद्दों को चार्जशीट में प्रमुखता से शामिल करने का निर्णय लिया गया।भ्रष्टाचार को उजागर करना हमारी प्रथम प्राथमिकता है,सरकार के कार्यकाल में हुए विभिन्न घोटालों और प्रशासनिक अनियमितताओं से जुड़े तथ्यों को संकलित किया जा रहा है।

रणनीति तैयार करना जिससे भाजपा का काला चिट्ठा जानता के समक्ष उजागर हो जाए,चार्जशीट कमेटी के सदस्यों ने आगामी दिनों में इस आरोप पत्र को जनता के बीच ले जाने और ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक व्यापक आंदोलन छेड़ने की रूपरेखा तैयार की।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, डॉ प्रेम बाखुंडी, डॉ प्रतिमा सिंह, अमरजीत सिंह आदि वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।सम्मानित सदस्यों, वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों और प्रबुद्ध नेताओं ने अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। कांग्रेस पार्टी इस चार्जशीट के माध्यम से सरकार को घेरेगी और जनता की अदालत में उनकी विफलताओं को मजबूती से रखेगी

Tags :

Local insider

Related Posts

Must Read

Popular Posts

सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर

देहरादून। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज यानि दिनांक 10.07.2026 को उत्तराखंड के लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) चिटफंड घोटाले से संबंधित मामले में देहरादून स्थित बीयूडीएस अधिनियम के माननीय विशेष न्यायालय में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र दायर किया है। यह आरोप-पत्र समीर अग्रवाल, शादाब हुसैन, उत्तम कुमार सिंह...

ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में लागू ई-ऑफिस कार्य प्रणाली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था के क्रियान्वयन, तकनीकी समस्याओं तथा कार्य प्रणाली को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को...

राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”- ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान और जन-समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह अभियान न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गुणात्मक परिवर्तन का उदाहरण बना है,...

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार

देहरादून: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के लिए Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल विभाग बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ा है। ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व...

© Copyright by Local Insider