What's hot

मलेथा में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह, 650 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Table of Content

देवप्रयाग।  देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मलेथा में हर साल की तरह इस बार भी एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे लगभग 650 शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।

मलेथा में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में सैकड़ों की संख्या में शिक्षक और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विधायक विनोद कंडारी ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत रीढ़ हैं। उनके सही मार्गदर्शन से ही विद्यार्थियों का भविष्य संवरता है और एक सशक्त समाज का निर्माण होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना पूरे समाज की नैतिक जिम्मेदारी है।

समारोह में क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में देवप्रयाग ब्लॉक अध्यक्ष धनवीर रमोला, कीर्तिनगर ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कठैत, मंत्री अजय कुमार, मंच संचालक राजेश सेमवाल, देवेंद्र बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष ममता देवी, नगर पंचायत कीर्तिनगर अध्यक्ष राकेश मोहन मैठानी, मंडल अध्यक्ष विकास मेहरा, कविता बिष्ट, कुलदीप रावत और मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत सहित कई वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के समापन पर सम्मानित हुए सभी शिक्षकों ने विधायक विनोद कंडारी की इस पहल की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया।

Tags :

Local insider

Related Posts

Must Read

Popular Posts

सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर

देहरादून। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज यानि दिनांक 10.07.2026 को उत्तराखंड के लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) चिटफंड घोटाले से संबंधित मामले में देहरादून स्थित बीयूडीएस अधिनियम के माननीय विशेष न्यायालय में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र दायर किया है। यह आरोप-पत्र समीर अग्रवाल, शादाब हुसैन, उत्तम कुमार सिंह...

ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में लागू ई-ऑफिस कार्य प्रणाली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था के क्रियान्वयन, तकनीकी समस्याओं तथा कार्य प्रणाली को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को...

राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”- ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान और जन-समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह अभियान न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गुणात्मक परिवर्तन का उदाहरण बना है,...

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार

देहरादून: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के लिए Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल विभाग बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ा है। ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व...

© Copyright by Local Insider