What's hot

कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून

Table of Content

  • श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनकी यात्रा के संबंध में ली जानकारी
  • ऋषिकेश, रायवाला तथा रानीपोखरी क्षेत्र का भ्रमण कर कावंड मेले में पुलिस व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • कावंड मेले के अंतिम पड़ाव में श्रद्धालुओं के भीड़ बढ़ने के दृष्टिगत सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए निर्देश
  • कांवड़ मेले में ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों से वार्ता कर किया उनका उत्साहवर्धन

ड्यूटी के साथ- साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहने तथा पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के सभी अधीनस्थ अधिकारियों/ कर्मचारियों को दिये निर्देश आज दिनांक 08/08/2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ऋषिकेश तथा रानीपोखरी, रायवाला क्षेत्र का भ्रमण कर कावंड मेले हेतु किये गये पुलिस प्रबन्धों का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए एसएसपी दून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

भ्रमण के दौरान कावड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर एसएसपी देहरादून द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा उनसे वार्ता कर उनकी यात्रा के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। वार्ता के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को फल, पेय पदार्थ तथा मिष्ठान वितरित करते हुए उनकी सुरक्षित एंव सुगम यात्रा हेतु अपनी शुभकामनाएं दी।

तत्पश्चात एसएसपी देहरादून कावड़ ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों से वार्ता कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए सभी कर्मियों को अपने स्वास्थय का ध्यान रखने तथा पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी ड्यूटियों का निर्वहन करने के निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के दौरान एसएससी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को कावड़ यात्रा के अंतिम पड़ाव में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के दृष्टिगत आसपास के जनपदों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पुर निर्धारित मार्गो पर ही कावड़ यात्रा को संचालित किए जाने तथा श्रद्धालुओं के वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही खड़ा करवाने के निर्देश दिए गए, जिससे मुख्य मार्गों पर अनावश्यक रूप से वाहनों का दबाव न बढ़े तथा कावड़ यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो सके।

निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून के साथ पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

Local insider

Related Posts

Must Read

Popular Posts

सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर

देहरादून। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज यानि दिनांक 10.07.2026 को उत्तराखंड के लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) चिटफंड घोटाले से संबंधित मामले में देहरादून स्थित बीयूडीएस अधिनियम के माननीय विशेष न्यायालय में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र दायर किया है। यह आरोप-पत्र समीर अग्रवाल, शादाब हुसैन, उत्तम कुमार सिंह...

ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में लागू ई-ऑफिस कार्य प्रणाली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था के क्रियान्वयन, तकनीकी समस्याओं तथा कार्य प्रणाली को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को...

राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”- ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान और जन-समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह अभियान न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गुणात्मक परिवर्तन का उदाहरण बना है,...

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार

देहरादून: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के लिए Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल विभाग बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ा है। ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व...

© Copyright by Local Insider