What's hot

एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कंट्रोल रूम का शुभारंभ

Table of Content

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देशानुसार निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को बड़ी संख्या में जारी किए जा रहे नोटिसों के मद्देनज़र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्यभर में जिला एवं महानगर स्तर पर 10-सदस्यीय एसआईआर निगरानी समितियों के गठन के निर्देश दिए हैं। इन समितियों का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता को आवश्यक सहयोग प्रदान करना तथा यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से वंचित न हो।

इसी क्रम में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री (संगठन) राजेंद्र भंडारी की उपस्थिति में एसआईआर कंट्रोल रूम का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर राजेंद्र भंडारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नोटिसों के कारण आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कांग्रेस संगठन प्रदेशभर में सक्रिय भूमिका निभाएगा। जिला एवं महानगर स्तर पर गठित समितियां प्रभावित मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन देंगी तथा एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित समस्याओं के समाधान में सहयोग करेंगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम राज्यभर से प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं का समन्वय करेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित जिलों और निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष मामलों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। कांग्रेस पार्टी का प्रयास है कि उत्तराखंड का कोई भी पात्र मतदाता अपने संवैधानिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला एवं महानगर कांग्रेस समितियों से अपील की है कि वे एसआईआर अभियान के दौरान पूरी गंभीरता के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचें और उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी, महासचिव राजेंद्र शाह, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी,कंट्रोल रूम के इंचार्ज राकेश नेगी, सदस्य संदीप चमोली रितेश जोशी प्रशांत खंडूरी डिंपल सिंह विनोद कुमार भूपेंद्र नेगी सुरभी शाह शूरवीर सिंह चौहान के अलावा सुमित राठौर, नवीन रमोला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags :

Local insider

Related Posts

Must Read

Popular Posts

सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर

देहरादून। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज यानि दिनांक 10.07.2026 को उत्तराखंड के लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) चिटफंड घोटाले से संबंधित मामले में देहरादून स्थित बीयूडीएस अधिनियम के माननीय विशेष न्यायालय में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र दायर किया है। यह आरोप-पत्र समीर अग्रवाल, शादाब हुसैन, उत्तम कुमार सिंह...

ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में लागू ई-ऑफिस कार्य प्रणाली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था के क्रियान्वयन, तकनीकी समस्याओं तथा कार्य प्रणाली को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को...

राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”- ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान और जन-समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह अभियान न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गुणात्मक परिवर्तन का उदाहरण बना है,...

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार

देहरादून: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के लिए Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल विभाग बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ा है। ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व...

© Copyright by Local Insider