What's hot

बायर ने लॉन्च किया नेक्स्ट जेनरेशन फंगीसाइड जिवाना™️ (Xivana™️) स्मार्ट, बागवानी फसलों को खतरनाक बीमारियों से देगा बेहतर सुरक्षा

Table of Content

हरिद्वार। बायर ने आज जिवाना™️ स्मार्ट को लॉन्च करने की घोषणा की। यह फफूंदनाशक (फंगीसाइड) के मामले में कंपनी का नवीनतम इनोवेशन है, जिसे उच्च-मूल्य वाली बागवानी (हाई वैल्यू हॉर्टिकल्चर) फसलों को डाउनी मिल्ड्यू और लेट ब्लाइट जैसे विनाशकारी रोगों से सुरक्षित रखने के लिए विकसित किया गया है। एफआरएसी ग्रुप 49 के नए एक्टिव इंग्रीडिएंट से युक्त जिवाना™️ स्मार्ट से अंगूर, कुकुर्बिट (लौकी के वर्ग की फसलें), आलू और टमाटर में रोगों पर उत्कृष्ट नियंत्रण में मदद मिलेगी। इससे किसानों के लिए फसल की गुणवत्ता बनाए रखना, उत्पादकता बढ़ाना और बेहतर आर्थिक लाभ प्राप्त करना संभव होगा।

डाउनी मिल्ड्यू और लेट ब्लाइट बागवानी फसलों पर असर डालने वाले सबसे विनाशकारी रोगों में शामिल हैं। फसल के संरक्षण के लिए होने वाले कुल खर्च का लगभग आधा हिस्सा इन रोगों के नियंत्रण पर खर्च हो जाता है। मौसम के बदलते पैटर्न और लंबे समय नमी बने रहने के कारण इन रोगों का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में किसानों को ऐसे नए समाधान की जरूरत है, जो विश्वसनीय और लंबे समय तक प्रभावी सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ सतत कृषि (सस्टेनेबल फार्मिंग) को भी बढ़ावा दें।

लॉन्चिंग के अवसर पर बायर के क्रॉप साइंस डिवीजन (भारत) के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) मोहन बाबू ने कहा, “भारत की पोषण सुरक्षा और किसानों की समृद्धि में बागवानी की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिवाना™️ स्मार्ट के साथ बायर किसानों तक विज्ञान-आधारित नवाचार (साइंस बेस्ड इनोवेशन) पहुंचा रहा है। यह किसानों को जटिल रोगों का प्रभावी ढंग से प्रबंधन करने, फसल की गुणवत्ता बनाए रखने और ज्यादा मजबूत एवं सतत खाद्य प्रणाली के निर्माण में मदद करेगा।”

जिवाना™️ स्मार्ट आधुनिक मोड़ ऑफ एक्शन के साथ इस चुनौती का समाधान करता है। यह ऊमाइसीट (Oomycete) ग्रुप के रोगों के विरुद्ध अपनी कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है। यह सॉल्यूशन औसतन 7 से 14 दिनों तक (बारिश की स्थिति में भी) प्रभावी सुरक्षा के साथ बेहतरीन रोग नियंत्रण सुनिश्चित करता है। इसकी वर्षा-प्रतिरोधी (रेनफास्ट) विशेषता तथा पहले से मौजूद पत्तियों के साथ-साथ नई पत्तियों को भी सुरक्षा प्रदान करने की क्षमता किसानों को पूरी क्रॉप साइकिल के दौरान रोगों के प्रभावी प्रबंधन में मदद करती है।

जिवाना™️ स्मार्ट को महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, असम, आंध्र प्रदेश और पंजाब सहित देश के प्रमुख बागवानी फसल उत्पादक क्षेत्रों में उपलब्ध कराया जाएगा।

जिवाना™️ स्मार्ट की लॉन्चिंग किसानों को फसल संरक्षण के नवीन समाधान उपलब्ध कराने की बायर की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। ये समाधान किसानों को फसलों की रेजिलिएंस बढ़ाने, उत्पादकता में सुधार करने और टिकाऊ कृषि परिणाम (सस्टेनेबल एग्रीकल्चर आउटकम) हासिल करने में मदद करते हैं।

Tags :

Local insider

Related Posts

Must Read

Popular Posts

सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर

देहरादून। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज यानि दिनांक 10.07.2026 को उत्तराखंड के लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) चिटफंड घोटाले से संबंधित मामले में देहरादून स्थित बीयूडीएस अधिनियम के माननीय विशेष न्यायालय में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र दायर किया है। यह आरोप-पत्र समीर अग्रवाल, शादाब हुसैन, उत्तम कुमार सिंह...

ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में लागू ई-ऑफिस कार्य प्रणाली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था के क्रियान्वयन, तकनीकी समस्याओं तथा कार्य प्रणाली को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को...

राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”- ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान और जन-समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह अभियान न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गुणात्मक परिवर्तन का उदाहरण बना है,...

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार

देहरादून: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के लिए Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल विभाग बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ा है। ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व...

© Copyright by Local Insider