What's hot

नगर निगम परिवार की एकता सर्वोपरि, आपसी संवाद से होगा हर मतभेद का समाधान : महापौर सौरभ थपलियाल

Table of Content

नगर निगम में बीते दिन पार्षदों एवं सफाई कर्मचारी संगठन के बीच हुए घटनाक्रम के संदर्भ में आज महापौर कार्यालय में सफाई कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सोनू खेरवाल ने महापौर सौरभ थपलियाल के समक्ष संगठन का पक्ष रखा।

इस अवसर पर महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि नगर निगम एक परिवार है और परिवार के भीतर उत्पन्न किसी भी प्रकार के मतभेद का समाधान आपसी संवाद, समन्वय एवं सम्मानजनक तरीके से ही किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बनाए रखने, नगर निगम की गरिमा का सम्मान करने तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

महापौर ने विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही दूसरे पक्ष की बात सुन कर इस प्रकरण का समाधान शीघ्र ही आपसी सहमति एवं समन्वय के माध्यम से उनके द्वारा कर लिया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की परिस्थितियां उत्पन्न न हों, इसके लिए सभी संबंधित पक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे, जिससे नगर निगम का कार्य सुचारु रूप से संचालित होता रहे और नागरिको को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पार्षद अमिता सिंह, सतीश कश्यप, विशाल कुमार रमेश गौर मनोज जाटव आदि सहित राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैद तथा संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

Local insider

Related Posts

Must Read

Popular Posts

सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर

देहरादून। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज यानि दिनांक 10.07.2026 को उत्तराखंड के लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) चिटफंड घोटाले से संबंधित मामले में देहरादून स्थित बीयूडीएस अधिनियम के माननीय विशेष न्यायालय में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र दायर किया है। यह आरोप-पत्र समीर अग्रवाल, शादाब हुसैन, उत्तम कुमार सिंह...

ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में लागू ई-ऑफिस कार्य प्रणाली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था के क्रियान्वयन, तकनीकी समस्याओं तथा कार्य प्रणाली को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को...

राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”- ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान और जन-समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह अभियान न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गुणात्मक परिवर्तन का उदाहरण बना है,...

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार

देहरादून: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के लिए Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल विभाग बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ा है। ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व...

© Copyright by Local Insider