What's hot

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज

Table of Content

देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश के प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को सशक्त करने का एक महत्वपूर्ण जनअभियान है। यह अभियान स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों और राष्ट्रनिर्माण में जनभागीदारी के महत्व को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक घर, प्रत्येक नागरिक और प्रत्येक समुदाय को आजादी के इस राष्ट्रीय उत्सव से सक्रिय रूप से जोड़ना है।

बैठक में अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने तथा अधिकाधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जनआंदोलन है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी एवं व्यापक रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली तिरंगा यात्राओं में आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए संबंधित उप जिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को ब्लॉक एवं विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा एवं साइकिल रैली आयोजित करने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों में युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों, महिला समूहों तथा स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने नगर निगम को शहरी क्षेत्रों तथा ग्राम विकास विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों, पार्कों, मॉल, प्रमुख चौराहों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से संबंधित प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, उसके महत्व तथा स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों से जोड़ने के लिए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएं।

उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रत्येक गतिविधि, कार्यक्रम एवं आयोजन का विवरण तथा फोटोग्राफ निर्धारित समयावधि में ‘हर घर तिरंगा पोर्टल’ पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए, ताकि अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं प्रगति का समुचित आकलन किया जा सके।

बैठक में अभियान की रूपरेखा, विभागवार दायित्वों तथा कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल भारती, जिला पर्यटन विकास अधिकारी यशपाल चौहान, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र बीना बोरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

Local insider

Related Posts

Must Read

Popular Posts

सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर

देहरादून। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज यानि दिनांक 10.07.2026 को उत्तराखंड के लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) चिटफंड घोटाले से संबंधित मामले में देहरादून स्थित बीयूडीएस अधिनियम के माननीय विशेष न्यायालय में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र दायर किया है। यह आरोप-पत्र समीर अग्रवाल, शादाब हुसैन, उत्तम कुमार सिंह...

ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में लागू ई-ऑफिस कार्य प्रणाली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था के क्रियान्वयन, तकनीकी समस्याओं तथा कार्य प्रणाली को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को...

राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”- ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान और जन-समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह अभियान न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गुणात्मक परिवर्तन का उदाहरण बना है,...

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार

देहरादून: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के लिए Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल विभाग बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ा है। ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व...

© Copyright by Local Insider