What's hot

रुद्रप्रयाग से ऑक्सफोर्ड तक गूंजा उत्तराखंड का गौरव: डॉ. केएस पंवार को महात्मा गांधी लीडरशिप अवॉर्ड-2026, स्पेशलिटी केमिकल्स और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में योगदान का अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Table of Content

  • रुद्रप्रयाग से उड़ान, ऑक्सफोर्ड में सम्मान-पहाड़ के बेटे ने विश्व पटल पर बढ़ाया देवभूमि का मान

देहरादून। उत्तराखंड के उद्योग जगत के लिए यह गौरव और प्रेरणा की खबर है। रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ क्षेत्र के गैड़ गांव में जन्मे प्रसिद्ध उद्योगपति, समाजसेवी और उत्तराखंड सरकार के पूर्व औद्योगिक सलाहकार डॉ. केएस पंवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित महात्मा गांधी लीडरशिप अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान स्पेशलिटी केमिकल्स फॉर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के क्षेत्र में उत्कृष्ट नवाचार और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

12 अगस्त 2026 को यूनाइटेड किंगडम के ऑक्सफोर्ड स्थित लॉर्ड मेयर ऑफ ऑक्सफोर्ड के काउंसिल चैंबर में आयोजित गरिमामय समारोह में डॉ. पंवार को यह सम्मान प्रदान किया गया। प्रमाणपत्र के अनुसार सम्मान लॉर्ड मेयर ऑफ ऑक्सफोर्ड Cheme Munkonge की ओर से प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन NRI Welfare Society (Registered) की ओर से किया गया।

स्पेशलिटी केमिकल्स में नवाचार ने दिलाई वैश्विक पहचान डॉ. केएस पंवार पॉलीगॉन केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन हैं। स्पेशलिटी केमिकल्स के क्षेत्र में उनके नवाचारों तथा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में योगदान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली यह मान्यता उनके लंबे औद्योगिक सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

NRI Welfare Society की ओर से डॉ. पंवार को इससे पहले भेजे गए पत्र में उन्हें इस अवॉर्ड के लिए चयनित किए जाने की जानकारी दी गई थी। संस्था के अनुसार ऑक्सफोर्ड में आयोजित ‘Celebrating Global Indians’ कार्यक्रम में दुनिया के विभिन्न देशों से 125 से अधिक विशिष्ट हस्तियों ने भाग लिया। अवॉर्ड प्रमाणपत्र पर NRI Welfare Society के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. वी.के. शाह और कन्वीनर डॉ. दीपक सिंह के हस्ताक्षर भी अंकित हैं।

गैड़ गांव से शुरू हुआ सफर, उद्योग जगत में बनाई पहचान रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ क्षेत्र के गैड़ गांव से निकलकर डॉ. पंवार ने उद्योग जगत में अपनी अलग पहचान बनाई। पहाड़ की कठिन परिस्थितियों के बीच शुरू हुआ उनका सफर आज अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच चुका है। उद्योग और कारोबार के साथ उन्होंने रोजगार सृजन, स्वरोजगार और सामाजिक सरोकारों को भी अपने कार्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया।

पिछले कई दशकों से वह उत्तराखंड सहित विभिन्न क्षेत्रों और देशों में रोजगार के अवसर सृजित करने तथा युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

उद्योग के साथ शिक्षा और पहाड़ी संस्कृति से भी जुड़ाव डॉ. पंवार का योगदान केवल उद्योग जगत तक सीमित नहीं है। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के माध्यम से शिक्षा के साथ युवा पीढ़ी को अपनी बोली-भाषा और पहाड़ी संस्कृति से जोड़ने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। यही वजह है कि उनकी पहचान एक उद्योगपति के साथ-साथ समाजसेवी और उत्तराखंड से जुड़े व्यक्ति के रूप में भी बनी है।

उत्तराखंड सरकार के पूर्व औद्योगिक सलाहकार के रूप में भी उन्होंने प्रदेश के औद्योगिक विकास से जुड़े विषयों में योगदान दिया है। औद्योगिक और सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय के कार्य के चलते उन्हें इससे पहले भी देश-विदेश में विभिन्न सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

“पहाड़ की प्रतिभा को वैश्विक मंच पर पहचान” ऑक्सफोर्ड में मिला यह सम्मान डॉ. पंवार की व्यक्तिगत उपलब्धि से आगे बढ़कर उत्तराखंड की औद्योगिक प्रतिभा की वैश्विक पहचान को रेखांकित करता है। रुद्रप्रयाग के एक छोटे से गांव से निकला व्यक्ति जब दुनिया के प्रतिष्ठित मंच पर सम्मानित होता है तो यह पहाड़ के उन युवाओं के लिए भी बड़ा संदेश है, जो सीमित संसाधनों के बीच बड़े सपने देखते हैं।

डॉ. केएस पंवार की कहानी बताती है कि पहाड़ की ऊंचाइयां सिर्फ भौगोलिक नहीं होतीं-मेहनत, संकल्प और हुनर के दम पर इन्हें पार कर दुनिया के सबसे बड़े मंच तक पहुंचा जा सकता है।

Tags :

Local insider

Related Posts

Must Read

Popular Posts

सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर

देहरादून। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज यानि दिनांक 10.07.2026 को उत्तराखंड के लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) चिटफंड घोटाले से संबंधित मामले में देहरादून स्थित बीयूडीएस अधिनियम के माननीय विशेष न्यायालय में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र दायर किया है। यह आरोप-पत्र समीर अग्रवाल, शादाब हुसैन, उत्तम कुमार सिंह...

ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में लागू ई-ऑफिस कार्य प्रणाली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था के क्रियान्वयन, तकनीकी समस्याओं तथा कार्य प्रणाली को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को...

राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”- ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान और जन-समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह अभियान न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गुणात्मक परिवर्तन का उदाहरण बना है,...

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार

देहरादून: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के लिए Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल विभाग बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ा है। ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व...

© Copyright by Local Insider