What's hot

स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान

Table of Content

  • संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च
  • चैकिंग के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर प्राप्त की सत्यापन संबंधित जानकारी

आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों के साथ-साथ आन्तरिक मार्गों पर पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए बाहरी व्यक्तियों/वाहनों की सघन चैकिंग सुनिश्चित की जा रही है। चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।

स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मुख्य बाजारों, सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन आदी क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित करते हुए लगातार प्रभावी गश्त की जा रही है। साथ ही उक्त स्थानों पर डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते के साथ लगातार सघन चैकिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की जा रही है। इसके अतिरिक्त सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा होटल/धर्मशालाओं/गेस्ट हाउस आदी की सघन चैकिंग कर वहां रूके व्यक्तियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

सुरक्षा की दृष्टि से जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्रो मे संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस द्वारा अर्द्ध सैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च करते हुए आमजन को अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आपसी सौहार्द के साथ स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व को मनाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु के सम्बन्ध में कोई भी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराने के संबंध में अवगत कराया गया।

Tags :

Local insider

Related Posts

Must Read

Popular Posts

सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर

देहरादून। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आज यानि दिनांक 10.07.2026 को उत्तराखंड के लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) चिटफंड घोटाले से संबंधित मामले में देहरादून स्थित बीयूडीएस अधिनियम के माननीय विशेष न्यायालय में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र दायर किया है। यह आरोप-पत्र समीर अग्रवाल, शादाब हुसैन, उत्तम कुमार सिंह...

ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में लागू ई-ऑफिस कार्य प्रणाली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था के क्रियान्वयन, तकनीकी समस्याओं तथा कार्य प्रणाली को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को...

राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”- ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान और जन-समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह अभियान न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गुणात्मक परिवर्तन का उदाहरण बना है,...

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार

देहरादून: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के लिए Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल विभाग बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ा है। ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व...

© Copyright by Local Insider